Ro no D15139/23

महामहिम राष्ट्रपति के सरगुजा आगमन पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश कृ अम्बिकापुर कॉलेज ग्राउंड और गांधी स्टेडियम क्षेत्र “नो ड्रोन फ्लाइंग जोन” घोषित

अम्बिकापुर 08 नवम्बर 2025/  भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया का 20 नवम्बर 2025 को जिले के अम्बिकापुर में प्रवास प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विलास भोसकर ने आदेश जारी कर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर का ग्राउंड एवं गांधी स्टेडियम परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र को “नो ड्रोन फ्लाइंग जोन” घोषित किया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति महोदया के सरगुजा प्रवास के दौरान सुरक्षा कारणों से उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन, अनमैन्ड एरियल व्हीकल (न्।ट), कैमरा ड्रोन या अन्य उड़ान उपकरणों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं विमान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने इस संबंध में जिले के सभी राजस्व, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं निर्धारित अवधि में नो ड्रोन जोन में किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधि से दूर रहें।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कुमिता के सपनों को मिले ’समय’ के पंख नियमित लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए परिवहन की बाधा हुई दूर

     अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/  शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह में जब परिवहन की बाधा दूर होती है, तो सफलता की कहानी खुद-ब-खुद लिखी जाने लगती है। सरगंवा की रहने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब