Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से अमरौड़ी को मिली 41.65 लाख रूपयों की सौगात

*भोरमदेव क्षेत्र के विकास को मिली नई राह*

रायपुर, 10 नवंबर 2025/ उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से आज भोरमदेव क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहठी के आश्रित ग्राम अमरौड़ी को मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत 41.65 लाख रूपयों के विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई है। इस अवसर पर जिला पंचायत श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के संग गांव में विधिवत पूजन-अर्चन एवं भूमिपूजन का कार्य किया।

इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना का उद्देश्य गांवों में आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों की गति तेज़ी से बढ़ी है और जनहित की योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने बताया कि भोरमदेव क्षेत्र ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि यहां का प्रत्येक ग्राम विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। गौरव पथ निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा जिले में हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊँचा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना से ग्रामीण अंचलों का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राम अमरौड़ी सहित आसपास के गांवों को अब पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गांव का संपर्क मार्ग बेहतर होगा।

इस दौरान श्री नीतेश अग्रवाल, श्री रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, लोकचंद साहू, श्री मिलुराम, श्री राजेश साहू, श्री चेतन विश्वकर्मा, श्री अजय कौशिक, श्री रम्भहन साहू, श्री राजा कुंभकार, श्री खेला कुंभकार, सरपंच ग्राम पंचायत भरहठी श्री आजूराम, उपसरपंच श्री सत्तेलाल पटेल, श्री कुपलाल साहू, श्री वंता साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

*’गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास की डगर है – ग्रामवासी*
ग्रामवासियों ने बताया कि यह गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास की डगर है। इससे गाँव का समग्र रूप से कायाकल्प होगा। ग्रामीणों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत