Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत का ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा शिक्षा, स्वास्थ्य और जन कल्याण पर दिया विशेष जोर

गढ़ उपरोड़ा, कदमझेरिया और कोराई में स्कूल, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
अनुपस्थित शिक्षक तथा प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और संकुल समन्वयक को मूल शाला में वापस भेजने के निर्देश

कोरबा, 12 नवम्बर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत आज कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़ उपरोड़ा, आश्रित ग्राम कदमझेरिया तथा ग्राम कोराई पहुँचे। उन्होंने यहाँ स्कूल, आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालयों में नाश्ता वितरण, गैस सिलेंडर के उपयोग, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया।
 शिक्षा पर विशेष ध्यान – विद्यार्थियों को दी प्रेरणा
ग्राम गढ़ उपरोड़ा में कलेक्टर श्री वसंत ने प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि समय पर कोर्स पूरा करें और 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल प्राप्त करें।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करें। उन्होंने स्कूल में डीएमएफ से प्रदत्त न्यूज़ पेपर डेस्क के उपयोग की जानकारी ली और विद्यार्थियों से प्रतिदिन अखबार पढ़ने का आग्रह किया ताकि वे देश-दुनिया की जानकारी से अवगत रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन और नाश्ता वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। गढ़ उपरोड़ा के प्रायमरी एवं माध्यमिक स्कूल में गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं पाए जाने और छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पाये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संकुल समन्वयक मूल शाला में वापस भेजने और प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक श्री केशव प्रसाद उरावं और मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक विक्टर लकड़ा को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, कोराई प्राथमिक शाला में गैस सिलेंडर के उपयोग और समय पर नाश्ता वितरण तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल की पुष्टि होने पर उन्होंने प्रधानपाठक और शिक्षकों की प्रशंसा की।
कलेक्टर श्री वसंत ने उपस्वास्थ्य केंद्र गढ़ उपरोड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रसव सुविधा, दवा वितरण, टीकाकरण, हीमोग्लोबिन जांच, मलेरिया किट की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित किया जाए और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, कलेक्टर ने डीएमएफ से बन रहे आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के निर्देश दिए।

अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान गढ़ उपरोड़ा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री सुधीर बड़ा बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने  के निर्देश दिए।
गांव में ही होगी खाद्यान्न की व्यवस्था
अपने दौरे के दौरान जब कलेक्टर कदमझेरिया गाँव पहुँचे, तो ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान गाँव से करीब 7 किलोमीटर दूर है, जिससे खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई होती है। कलेक्टर श्री वसंत ने ग्रामीणों की मांग पर खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि अगले माह से गाँव में ही खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,जनपद सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

     कोरबा में 96.76 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समाजों की आवश्यकताओं के अनुरूप कराए जा रहे विकास कार्य – मंत्री  लखन लाल देवांगन कोरबा, 22 अक्टूबर…

    Read more

    तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प

      कोरबा, 22 अक्टूबर 2026/किसी के जीवन में खुशियां लाने के लिए हमेशा बड़ी मदद की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी किसी की छोटी-सी जरूरत को समझना, उसकी इच्छा को सम्मान…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?