
इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों दुबई में अपने लिए एक लग्जरी आइलैंड लेने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों DAMAC Islands 2 Launch इवेंट में शामिल हुए। यह लॉन्च पहले से ही सुर्खियों में था और रणबीर-आलिया की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया।
माना जा रहा है कि कपल दुबई में प्राइवेट और हाई-एंड लाइफस्टाइल से जुड़ी किसी प्रॉपर्टी को लेकर विचार कर रहा है। इवेंट में उनकी उपस्थिति ने फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और सब सोच रहे हैं आखिर इस आइलैंड में क्या होगा और क्या सब रह सकेंगे इसमें। चलिए आपको बताते हैं।
दुबई का नया लग्जरी लैंडमार्क है DAMAC Islands 2
यह नया प्रोजेक्ट मशहूर आइलैंड कॉन्सेप्ट को एक नई ऊंचाई देने वाला है। इसमें बीचफ्रंट रेजिडेंसेज, खूबसूरत वॉटर फीचर्स और दुनिया के लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशंस से प्रेरित थीम्ड जोन शामिल होंगे। इंडस्ट्री में चर्चा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपना सेलिब्रिटी-थीम वाला प्राइवेट आइलैंड तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह आइलैंड सुपर लग्जरी विला, प्राइवेट बीच और एक्सक्लूसिव डिजाइन-हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंस का शानदार मेल होगा। अगर ये विला तैयार हो गया तो इस पूरे आइलैंड विला में आपको रहने का मौका मिलेगा।









