Ro no D15139/23

आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड लिस्ट जारी: सैमसन सीएसके का हिस्सा बने, जडेजा-करन राजस्थान रॉयल में शामिल; शमी एलएसजी से खेलेंगे

खेल डेस्क । आईपीएल कमेटी ने शनिवार को प्लेयर्स की ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया है। जबकि सीएसके ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल भेजा है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी के साथ 30 लाख रुपए में ट्रेड किया है। नीतीश राणा हैदराबाद से दिल्ली, डनोवन फरेरा दिल्ली से राजस्थान और मयंक मार्कंडेय कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई में ट्रेड हुए हैं।
आज रिटेंशन लिस्ट जारी होने की डेडलाइन है। दोपहर 3 बजे तक सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी लिस्ट जारी करेंगी। आईपीएल का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। इससे पहले 2025 में सऊदी अरब और 2024 में दुबई में ऑक्शन हो चुका है।
कई बड़े प्लेयर्स हो सकते हैं रिलीज
नीलामी से पहले आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, जोफ्रा आर्चर जैसे महंगे प्लेयर्स भी रिलीज किए जा सकते हैं। कुछ प्लेयर्स आउट ऑफ फॉर्म हैं तो कुछ की उम्र रिटायरमेंट के करीब हैं।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!