Ro no D15139/23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण

अम्बिकापुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर 2025 को सरगुजा जिला आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा ने स्थल निरीक्षण क़िया। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर एवं आईजी ने सर्वप्रथम अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया, उन्होंने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान आईजी झा ने स्टेडियम से लगे भवनों का सर्वे कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। हेलीपेड स्थल में ग्रीन रुम बनाए जाने, राष्ट्रपति महोदया के आवागमन हेतु निर्धारित गेट, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात गांधी स्टेडियम के आकाशवाणी गेट से निकलकर गांधी चौक होते हुए आवागमन मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में डोम निर्माण का अवलोकन किया गया। अतिथियों एवं आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था, आगमन एवं निकासी मार्ग, ग्रीन रूम, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल निर्माण आदि का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्था का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मैदान की साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कमिश्नर श्री दुग्गा ने सभी कार्यों को निर्धारित समय- सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी प्रकार की लापरवाही ना रहे। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें,दिए गए दायित्वों का गम्भीरता से निर्वहन किया जाए।

  • Related Posts

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

      33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में पर्यावरण, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल