Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए के महाराष्ट्र निर्मित 403.735 बल्क लीटर अवैध बीयर एवं विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त
राजनांदगांव 17 नवम्बर 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि नीलगिरी पार्क राजनांदगांव में आलीखुटा थाना तुमड़ीबोड़ निवासी जितेन्द्र साहू के कब्जे से 683 नग केन बियर महाराष्ट्र राज्य निर्मित, 69 नग बोतल, 64 नग अद्धी, 27 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए के महाराष्ट्र राज्य निर्मित कुल मात्रा 403.735 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक श्री अनिल सिंह एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री दीपक गुप्ता, श्री ओमप्रकाश सिन्हा, श्री आर्यन ठाकुर  शामिल थे।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। इस बार मामला लोकल या सस्ती शराब का नहीं, बल्कि रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग से लेकर बडवाइजऱ जैसी महंगी और प्रीमियम ब्रांड की बोतलों से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की। जिस स्थान से शराब जब्त की गई, वहां से सैकड़ों की संख्या में प्रीमियम ब्रांडेड शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?