Ro no D15139/23

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 183 बोरी धान जब्त, अवैध परिवहन के मामले में दो वाहन जब्त

*मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई*

रायपुर, 19 नवंबर 2025/ जिला प्रशासन गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान अवैध भंडारण एवं परिवहन पर सख्त निगरानी के तहत आज ग्राम बचरवार, पेंड्रा के पास जांच के दौरान दो वाहनों से कुल 183 बोरी (लगभग 80 क्विंटल) धान अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। उक्त मामले में मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के साथ ही जिले में कोंचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध कारोबार पर रोक लगाने हेतु कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें निरंतर जांच अभियान चला रही हैं।

संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान मध्यप्रदेश से लाए जा रहे धान को वाहन क्रमांक सीजी 10 एबी 5233 एवं सीजी 31 बी 9964 में परिवहन करते पाया गया। दोनों वाहनों को रोककर धान सहित जब्त किया गया। जब्त सामग्री को धान उपार्जन केंद्र पेंड्रा के समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया है। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं कोंचियों से मुक्त रखने प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण, जांच एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    माता-पिता का साया छिना, तो जिम्मेदारियों ने थामा हाथ

    अनुकंपा नियुक्ति से हिमांशी के जीवन में लौटी उम्मीद, अब छोटे भाई युवराज के भविष्य को संवारने का संकल्प धमतरी, 29 सितंबर 2026। जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं,…

    Read more

    अटल आवास में प्लास्टर गिरने की घटना पर नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

      जर्जर आवास से अन्यत्र शिफ्ट होने की समझाइश, नवीन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराने की पहल धमतरी, 29 सितंबर 2026। विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 स्थित अटल आवास भवन…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग