Ro no D15139/23

जनजातीय गौरव दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन

कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले ने निर्णायक मंडल में शामिल होकर की लोक कलाओं की समीक्षा
 
    राज्य शासन के निर्देशानुसार सरगुजा संभाग में जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव 2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में शामिल हुए।
कुलपति प्रो. लाकपाले ने आदिवासी लोक कला की विभिन्न विधाओं, पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की कला, मेहनत और सांस्कृतिक लगन की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय परंपराएं प्रदेश की असली धरोहर हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधि जिला प्रशासन के अधिकारीगण की उपस्थिति में  गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का उत्सव
कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विविधता को जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

महोत्सव से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार, सहायक प्राध्यापक (फार्मेसी विभाग) द्वारा दी गई।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

    – कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा*   *- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां