Ro no D15139/23

शासकीय खरीदी हेतु जेम पोर्टल के उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण

शासकीय विभागों में खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से, सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम पोर्टल के उपयोग पर एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जेम पोर्टल के माध्यम से होने वाली सरकारी खरीदी की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराना था। इस दौरान जेम रिसोर्स पर्सन श्री राकेश तिवारी द्वारा जेम पोर्टल पर पंजीकरण, उत्पादों और सेवाओं का चयन, बिडिंग प्रक्रिया और ऑर्डर प्लेसमेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जेम पोर्टल केंद्र सरकार की एक पहल है, जो सरकारी विभागों को सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान करता है, जिससे समय की बचत होती है और खरीदी में अधिक पारदर्शिता आती है।
अधिकारियों को मिली उपयोगी जानकारी
प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञों ने पोर्टल के विभिन्न फीचर्स और सुरक्षा पहलुओं पर प्रकाश डाला। अधिकारियों को बताया गया कि कैसे जेम के उपयोग से वे बेहतर दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं खरीद सकते हैं। इस पहल से सरकारी खर्च में कुशलता लाना और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह उन्हें नियमों का पालन करते हुए और अधिक प्रभावी तरीके से खरीदी करने में सहायता करेगा।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी