Ro no D15139/23

कलेक्टर हरिस एस द्वारा धान उपार्जन केंद्रों का सघन निरीक्षण

सभी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बस्तर जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए रखने की दिशा में कलेक्टर   हरिस एस ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का अचानक और सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने औचक रूप से भानपुरी, केशरपाल, मुंडागांव और देवड़ा स्थित चार प्रमुख केंद्रों का दौरा कर वहाँ की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। साथ ही धान संग्रहण केंद्र सिवनी का भी जायजा लिया और डनेज की व्यवस्था, चबूतरा, तिरपाल इत्यादि की उपलब्ता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को नियमित रूप से सुनिश्चित करने कहा और निर्देशित किया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और संपूर्ण खरीदी प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहे।
कलेक्टर   हरिस एस ने धान खरीदी केंद्रों में सबसे पहले उपलब्ध सुविधाओं और धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। उन्होंने विशेष रूप से धान की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया, नमी मापन यंत्रों की कार्यप्रणाली, और खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने की पर्याप्त स्टॉक स्थिति का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही, तौल (वजन) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए और किसानों के भुगतान भी तत्काल किया जाए। कलेक्टर ने किसानों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए केंद्र प्रभारियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि किसानों के लिए स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था, प्रतीक्षा के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था, और सबसे महत्वपूर्ण खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यकता अनुसार डनेज एवं तिरपाल की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में होनी चाहिए। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गगन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी