Ro no D15139/23

ससुराल मैं जावांगी…’ संगीत सेरेमनी में रोमांटिक हुईं स्मृति मंधाना, पलाश संग किया डांस, पहनाई माला

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज यानी 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच छाए हुए हैं। दोनों की संगीत का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल, वर्ल्ड कप विजेता और क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी करने जा रहे हैं। कपल आज यानी 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगा, इससे पहले दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी हुईं, जिसमें फिल्मी और क्रिकेट जगत के सितारों ने रौनक बढ़ाई। 21 नवंबर को मेहंदी सेरेमनी के बाद 22 नवंबर को स्मृति और पलाश की संगीत सेरेमनी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में पलाश और स्मृति को रोमांटिक परफॉर्मेंस देते देखा जा सकता है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर स्मृति और पलाश के फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संगीत सेरेमनी में रोमांटिक हुईं स्मृति मंधाना

इस वीडियो में स्मृति मंधाना को पलाश मुच्छल के साथ डांस स्टेज पर देखा जा सकता है। जहां दोनों को ‘सलाम-ए-इश्क’ के सॉन्ग ‘तेनु ले के मैं जावांगा’ पर डांस करते देखा जा सकता है। इसके बाद स्मृति एक माला के साथ आगे बढ़ती हैं और पलाश को पहना देती हैं, इस मोमेंट पर सभी ताली पीटने लगते हैं और दूसरी तरफ पलाश भी रोमांटिक अंदाज में स्मृति को बाहों में  ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

स्मृति-पलाश की शानदार केमेस्ट्री

वायरल हो रहे वीडियोज में पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। एक तरफ इनके डांस की चर्चा है तो दूसरी तरफ रोमांटिक अंदाज की। कई का तो कहना है कि एक स्टार क्रिकेटर होने के साथ-साथ स्मृति में एक अच्छी एक्ट्रेस बनने के भी गुण मौजूद हैं। सोशल मीडिया दोनों की बॉन्डिंग पर फिदा हो गए हैं और दोनों को परफेक्ट जोड़ी का भी टैग दे दिया है। वायरल वीडियोज में स्मृति के साथ उनकी महिला क्रिकेट टीम की साथी खिलाड़ी भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने

महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने भी किया डांस

स्मृति मंधाना की संगीत सेरेमनी में महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने भी जमकर धमाल मचाया। जेजिमा रोड्रिग्ज, अरुंधति रेड्डी, यास्तिका भाटिया, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने भी डांस किया। बता दें, हाल ही में पलाश मुच्छल ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडी लव स्मृति मंधाना को प्रपोज किया था। म्यूजिक कंपोजर ने मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया और फिर घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाई। इस प्रपोजल से मंधाना हैरान रह गई थीं और बाद में उन्होंने भी पलाश को अंगूठी पहनाई।

अपनी मौजूदगी से संगीत नाइट में जान फूंक दी।

  • Related Posts

    श्रेयस, अभिषेक या शुभमन? जानिए अनाया बांगर का ‘ड्रीम क्रश’ और परफेक्ट पार्टनर कौन है

    Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी   का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा में है. रैपिड फायर राउंड में उनसे शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर को…

    Read more

    शादीशुदा सनी देओल का डिंपल कपाड़िया से जुड़ा नाम, सालों तक क्यों होती रही अफेयर की चर्चा?

    Sunny Deol Birthday Special: बॉलीवुड में कुछ कहानियां फिल्मों के पर्दे पर खत्म हो जाती हैं, लेकिन कुछ किस्से ऐसे होते हैं, जो सालों तक लोगों के बीच चर्चा का विषय…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?