Ro no D15139/23

NZ vs WI: न्‍यूजीलैंड ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट के लिए किया टीम का एलान, केन विलियमसन की हुई वापसी

न्‍यूजीलैंड ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 14 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की है। कीवी टीम में अनुभवी केन विलियमसन की वापसी हुई है जबकि कुछ बड़े फैसले भी लिए गए। काइल जैमिसन और ग्‍लेन फिलिप्‍स को फिटनेस का ख्‍याल रखने के लिए स्‍क्‍वाड में जगह नहीं मिली। डैरिल मिचेल वापसी करने में सफल रहे हैं।

न्‍यूजीलैंड ने सोमवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट के लिए 14 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा कर दी है। अनुभवी केन विलियमसन को क्राइस्‍टचर्च में होने वाले टेस्‍ट के लिए कीवी टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज ब्‍लेयर टिकनर को 2023 के बाद पहली बार राष्‍ट्रीय टीम में बुलाया गया। काइल जैमिसन को फिटनेस का ख्‍याल रखने के इरादे से पहले टेस्‍ट में जगह नहीं दी गई।

जैमिसन-फिलिप्‍स को नहीं मिली जगह

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ डेब्‍यू टेस्‍ट में 9 विकेट बाटने वाले तेज गेंदबाज जैकब डफी और जैक फूक्‍स भी 14 सदस्‍यीय टीम का हिस्‍सा हैं। जैमिसन पीठ की चोट से उबरने में जुटे हुए हैं और उनके कार्यभार को देखते हुए पहले टेस्‍ट के लिए जगह नहीं दी गई।

ग्‍लेन फिलिप्‍स को भी जगह नहीं मिली क्‍योंकि ग्रोइन चोट के बाद उन्‍होंने पूरी मैच फिटनेस हासिल नहीं की है। डैरिल मिचेल चोट से उबर चुके हैं और उनकी टीम में वापसी हुई है। बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सीरीज से न्‍यूजीलैंड की विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल के अभियान का आगाज होगा।

न्‍यूजीलैंड के कोच का बयान

केन की मैदान में क्षमता अपने आप बोलती है। टेस्‍ट टीम में उनकी शैली को वापस पाना खुशी की बात है। उन्‍होंने लाल गेंद क्रिकेट में खुद को तैयार करने के लिए थोड़ा समय लिया। मैं जानता हूं कि टेस्‍ट से पहले वो प्‍लंकेट शील्‍ड में दूसरे राउंड में नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलने पर ध्‍यान लगा रहे हैं।

न्‍यूजीलैंड बनाम वेस्‍टइंडीज टेस्‍ट सीरीज का कार्यक्रम

  • 2-6 दिसंबर 2025 – न्‍यूजीलैंड बनाम वेस्‍टइंडीज – पहला टेस्‍ट, क्राइस्‍टचर्च
  • 10-14 दिसंबर 2025 – न्‍यूजीलैंड बनाम वेस्‍टइंडीज, दूसरा टेस्‍ट, वेलिंगटन
  • 18-22 दिसंबर 2025 – न्‍यूजीलैंड बनाम वेस्‍टइंडीज, तीसरा टेस्‍ट, माउंड मॉनगनुई।

याद दिला दें कि न्‍यूजीलैंड ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को 3-1 से जीता और इसके बाद वनडे सीरीज में विंडीज का 3-0 से सफाया किया। कीवी टीम घरेलू जमीन पर वेस्‍टइंडीज का टेस्‍ट में सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान संभालेगी।

न्‍यूजीलैंड का पहले टेस्‍ट के लिए स्‍क्‍वाड

टॉम लैथम (कप्‍तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम ब्‍लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, ब्‍लेयर टिकनर, जैकब डफी और जैक फूक्‍स।

  • Related Posts

    Cocktail 2 X Review: ‘कॉकटेल 2’ देखकर क्या बोली पब्लिक? क्रिटिक ने दिए 4 स्टार, जानिए रिव्यू

    Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आज 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब रिलीज के साथ ही…

    Read more

    अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम में अचानक बदलाव, इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

    Harshit Rana: अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. युवा रफ्तार के सौदागर हर्षित राणा की टीम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा