Ro no D15139/23

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी दिवस, खड़गे-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें याद किया। ‘हिंद की चादर’ कहे जाने वाले नौवें सिख गुरु के बलिदान और मानवीय मूल्यों की रक्षा में उनके सर्वोच्च त्याग को याद करते हुए नेताओं ने अपने संदेश साझा किए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हार और जीत आपकी सोच पर निर्भर करती है, मान लें तो हार, ठान लें तो जीत। मानवीय मूल्यों, समानता और सिद्धांतों की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सिख धर्म के नौवें गुरु,’हिंद की चादर’ धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, “सिख धर्म के नौंवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर उन्हें सादर नमन। उनके आदर्श, मूल्य, त्याग और बलिदान मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, “सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें सादर नमन। गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवता, सेवा, त्याग, प्रेम और एकता का प्रकाश फैलाकर विश्व को रास्ता दिखाया। उनके सबक सदैव हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।”

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “हम गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। आजादी और इंसानियत के लिए उनका सबसे बड़ा बलिदान और उनकी हमेशा रहने वाली शिक्षाएं हमारे लाखों सिख भाइयों और बहनों और कई और लोगों के लिए एक रास्ता दिखाती हैं। आइए, अन्याय के खिलाफ़ खड़े होने और एकता और इंसानियत के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके नक्शेकदम पर चलें।”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका बलिदान सदा सत्य की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता रहेगा। शत शत नमन।”

  • Related Posts

    IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज फ्री में कैसे देखें? मैच से पहले जान लें ये जरूरी बात

    IND vs NZ T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार है. पांच मैचों की टी20 सीरीज…

    Read more

    सलमान खान थे असली निशाना, गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा देख शूटरों ने टाइगर पर बरसाईं गोलियां

    Salman Khan was the Target not Tiger Shroff: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कोई पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी उन पर कई बार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?