Ro no D15139/23

कुरूद में किसानों व महिला समूहों को डिजिटल कृषि तकनीक का व्यवहारिक प्रशिक्षण

कृषि मोबाइल एप्लिकेशनों के उपयोग से फसल प्रबंधन एवं आर्थिक निर्णय लेने में होगी मदद

धमतरी । कुरूद विकासखंड स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (आईजीकेवी) द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बानगर में किसानों तथा स्थानीय महिला स्व–सहायता समूहों के लिए कृषि मोबाइल एप्लिकेशनों का व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। बी.एससी. कृषि (ऑनर्स) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय को आधुनिक डिजिटल कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में यह सराहनीय पहल की।

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मोबाइल आधारित कृषि सलाह, मौसम पूर्वानुमान, प्राकृतिक आपदा चेतावनी, फसल रोग–कीट पहचान, बाजार भाव एवं मूल्य तुलना जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी सहज एवं सरल तरीके से प्रदान की गई। इस पहल से किसानों को लागत में कमी, समय की बचत और उत्पादन वृद्धि में सहायता मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तीन प्रमुख मोबाइल एप्लिकेशनों — प्लॉटिकस ऐप, कृषि मंडी ऐप और दामिनी ऐप का लाइव प्रदर्शन किया गया।

प्लॉटिकस ऐप के माध्यम से फसल रोग–कीट पहचान, पोषक तत्वों की कमी, उपचार एवं प्रबंधन उपायों की जानकारी दी गई।

कृषि मंडी ऐप के प्रयोग से दैनिक बाजार भाव, नजदीकी मंडियों के मूल्य तुलना और सही विक्रय समय का चयन करने के तरीके बताए गए, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सके।

वहीं दामिनी ऐप से आकाशीय बिजली की चेतावनी, सुरक्षा उपाय एवं मौसम जोखिम प्रबंधन की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

प्रत्येक किसान और महिला समूह सदस्यों के मोबाइल फोन पर ऐप इंस्टॉल कर स्टेप–बाय–स्टेप मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से ऐप के उपयोग की उपयोगिता समझाई गई। प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान विद्यार्थियों और विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। साथ ही डिजिटल कृषि के बढ़ते महत्व पर खुलकर चर्चा की गई।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. नवनीत राणा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. भूमिका हत्गिया, कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रभारी द्वारा किया गया।वहीं विषय विशेषज्ञ डॉ. युवराज ध्रुव द्वारा निरंतर तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया, जिससे प्रशिक्षण अत्यंत प्रभावी और परिणामदायी रहा।

कार्यक्रम के अंत में किसानों और महिला समूह की सदस्यों ने बताया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। प्रतिभागियों ने कहा कि पहली बार उन्हें कृषि मोबाइल एप्लिकेशनों का इतना सरल, स्पष्ट और व्यवहारिक प्रदर्शन देखने मिला, जिससे अब वे डिजिटल तकनीक का उपयोग कर अपनी कृषि गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे