Ro no D15139/23

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 01 दिसंबर से

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में आगामी 1 दिसंबर 2025 से मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक ऐसे महिला एवं पुरुष हितग्राही जो स्वरोजगार के इच्छुक है,ं वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आयस्टर मशरूम उत्पादन विधि, पैरा कुटटी उपचार विधि, फसल प्रबंधन, मशरूम आचार, मशरूम पाउडर, सुखा मशरूम, मशरूम उत्पादन हेतु खेत स्थान की तैयारी आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उद्यमिता सबंधी जानकारी भी दी जाएगी। यह परिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित हैं।
इस प्रशिक्षण में ग्रामीण बेरोजगार महिलाएं एवं पुरुष, जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त है। प्रशिक्षण हेतु 35 सीटें आरक्षित है। आवश्यक दस्तावेज में राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की फोटोकापी, 4 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकापी अपने साथ लेकर उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निदेशक, बडौदा ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान, कम्पोजिट बिल्डिग के पीछे धमतरी अथवा मोबाईल नंबर- 9755917024, 8839468509, 9009308047 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक एचपीवी संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के लाभों की दी गई जानकारी

      अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई गई

    अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6 वीं में प्रवेश…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस