Ro no D15139/23

धर्मेंद्र से शेफाली जरीवाला तक, साल 2025 में बॉलीवुड ने खोए कई अनमोल सितारें, देखें नाम

साल 2025 फिल्मी दुनिया के लिए बहुत कठिन रहा. जहां एक तरफ कई खुशियां देखने को मिली, वहीं कई कलाकारों के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया. धर्मेंद्र से लेकर शेफाली जरीवाला तक, दर्शकों ने कई कलाकारों को इस साल को दिया.

साल 2025 अब खत्म होने वाला है. जहां एक तरफ कई शानदार फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड कमाई की और कई नए चेहरों की बॉलीवुड में एंट्री हुई, वही दूसरे तरफ यह साल फिल्मी दुनिया के लिए बहुत दर्दनाक रहा. बीते 12 महीनों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई ऐसी खबरें सामने आई, जिन्होंने फैंस का दिल तोड़ दिया. कई दिग्गज कलाकार, जिन्होंने दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया, इस साल हमेशा के लिए हमसे जुदा हो गए. उनके जाने से न सिर्फ फिल्मी दुनिया सूनी हुई, बल्कि करोड़ों चाहने वालों की आंखें भी नम हो गईं. इसी बीच आइए नजर डालते हैं उन कलाकारों पर, जिनके निधन ने साल 2025 को भावुक कर दिया.

कामिनी कौशल

हिंदी सिनेमा की सीनियर अभिनेत्रियों में से एक कामिनी कौशल का 14 नवंबर 2025 को निधन हो गया. 98 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया.

धर्मेंद्र

साल 2025 का सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब वेटरन सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई. 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने करीब 65 साल तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र को लोग आज भी ‘ही-मैन’ के नाम से याद करते हैं.

मनोज कुमार

देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मनोज कुमार का निधन 4 अप्रैल 2025 को हुआ. 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों के जरिए देशप्रेम की भावना को बड़े पर्दे पर जिंदा रखा.

गोवर्धन असरानी

फिल्म ‘शोले’ में जेलर के किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया. 84 साल की उम्र में उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान रहा.

सुलक्षणा पंडित

खूबसूरती और दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

सतीश शाह

कॉमेडी और कैरेक्टर रोल्स में जान डाल देने वाले सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर 2025 को हुआ. 74 साल की उम्र में किडनी फेल होने के कारण उनका देहांत हुआ. फिल्मों और टीवी दोनों में उनकी मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आती थी.

पंकज धीर

फिल्म और टीवी दोनों की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले पंकज धीर का 9 नवंबर 2025 को निधन हो गया. 68 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा. टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी.

अच्युत पोद्दार

‘थ्री इडियट्स’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले अच्युत पोद्दार का 18 अगस्त 2025 को निधन हुआ. 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.

मुकुल देव

अभिनेता मुकुल देव का निधन 23 मई 2025 को 54 साल की उम्र में हुआ. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मुकुल देव ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी और वेब की दुनिया में भी काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा.

शेफाली जरीवाला

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को हुआ. महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका जाना हर किसी को चौंका गया. उनकी अचानक हुई मौत से इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा.

  • Related Posts

    IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज फ्री में कैसे देखें? मैच से पहले जान लें ये जरूरी बात

    IND vs NZ T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार है. पांच मैचों की टी20 सीरीज…

    Read more

    सलमान खान थे असली निशाना, गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा देख शूटरों ने टाइगर पर बरसाईं गोलियां

    Salman Khan was the Target not Tiger Shroff: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कोई पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी उन पर कई बार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?