Ro no D15139/23

छोटी बात पर 20 साल की खामोशी, शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला रेखा संग हुए मनमुटाव का राज

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक खुलासा किया कि उन्होंने और रेखा ने 20 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की. मामूली मतभेद ने उनके बीच दूरी बढ़ा दी थी. अंततः उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने सुलह करवाई और बॉलीवुड की यह पुरानी दोस्ती फिर से जुड़ गई.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा की जानी-पहचानी जोड़ी हमेशा चर्चा में रही है. शत्रुघ्न सिन्हा अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रजेंस, दमदार संवाद और अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जबकि रेखा बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और ग्रेसफुल अभिनेत्रियों में शुमार हैं. दोनों ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे ‘दोस्त और दुश्मन’ और ‘दो यार’, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी ये दोनों लगभग 20 साल तक एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे?

सौंदर्य और शालीनता की मिसाल हैं रेखा- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने 2024 में रेडिफ से बातचीत में रेखा की तारीफ करते हुए कहा, “वह सौंदर्य और शालीनता की मिसाल हैं. हमने करियर की शुरुआत लगभग एक साथ की थी. पीढ़ियों की महिलाएं और लड़कियां उन्हें रोल मॉडल मानती हैं और वह इसके महत्व को समझती हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा जुड़ाव बहुत पुराना है. मैं उनका वरिष्ठ हूं, उम्र और पेशे दोनों में. वह मुझे सम्मान देती हैं और मेरी पत्नी पूनम के भी बहुत करीब हैं.”

क्यों आई थी रिश्ते में दरार?

हालांकि, दोनों के बीच तकरार ‘खून भरी मांग’ फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई. शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि यह मामूली मतभेद धीरे-धीरे लंबी खामोशी में बदल गया. उन्होंने स्वीकार किया, “हमारे बीच कुछ छोटी-छोटी बातों पर असहमति हुई. इसके बाद हम 20 साल से ज्यादा तक एक-दूसरे से नहीं बोले. मेरी पत्नी पूनम ने हमारी इस छोटी तकरार को सुलझाया.”

पत्नी ने सुलझाया विवाद

पूनम सिन्हा ने ही आखिरकार दोनों के बीच सुलह करवाई. शत्रुघ्न ने बताया, “देखिए, रेखा और मेरी पत्नी बहुत करीब हैं. मेरी और रेखा की यह ठंडी जंग मेरी पत्नी की दोस्ती को प्रभावित कर रही थी. उन्होंने ही हमें सुलझाया और मैं खुशी-खुशी मान गया कि पुराने मतभेद अब पीछे छोड़ दिए जाएं.”

आज भी बॉलीवुड में शत्रुघ्न और रेखा की यह कहानी दोस्ती, सम्मान और सुलह का उदाहरण मानी जाती है.

  • Related Posts

    ₹50 की पहली कमाई, 10 की उम्र में NSD में समोसे… नसीरुद्दीन-राज बब्बर के बीच बीता Shah Rukh Khan का बचपन, जानें कैसे चढ़ा एक्टिंग का जुनून?

    Shah Rukh Khan Birthday Special: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सपना लाखों लोग देखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं…

    Read more

    बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

    *पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से*   रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा