Ro no D15139/23

हमें जोड़ना उनकी छवि खराब करेगा’, तान्या मित्तल को लेकर बोले अमाल मलिक

बिग बॉस 19 के बाद अमाल मलिक ने तान्या मित्तल संग अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि शो में दिखे पल सिर्फ टास्क का हिस्सा थे और फैंस से दोनों को जोड़ना बंद करने की अपील की.

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद अपने और सह-प्रतियोगी तान्या मित्तल को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर लगातार दोनों को जोड़े जाने से परेशान अमाल ने साफ शब्दों में कहा है कि शो के दौरान दिखे उनके पल रोमांटिक नहीं थे, बल्कि शो के फॉर्मेट और टास्क का हिस्सा थे.

अमाल ने X पर पोस्ट कर फैंस से अपील की कि वे बेवजह की अटकलें लगाना बंद करें. उन्होंने लिखा कि बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में कई बार कंटेस्टेंट्स को डांस, एक्ट या स्किट करने के लिए जोड़ी में रखा जाता है. यह सब चैनल और शो की क्रिएटिव टीम की प्लानिंग होती है, जिसे निजी रिश्ते से जोड़ना सही नहीं है.

अमाल ने उन वीडियो क्लिप्स का भी जिक्र किया, जिनमें वह और तान्या साथ डांस करते नजर आ रहे थे. उन्होंने साफ किया कि यह एक “टास्क” था और इसे बेकार की रोमांटिक कहानी बनाना गलत है. अमाल ने कहा कि इस तरह की बातें तान्या की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जो वह नहीं चाहते.

शो में तान्या ने दिया साथ

कंपोजर ने यह भी स्वीकार किया कि शो के दौरान तान्या ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उन्हें भावनात्मक सहारा मिला. इसके लिए उन्होंने तान्या का धन्यवाद किया. साथ ही, गुस्से में कहे गए किसी भी शब्द या व्यवहार के लिए माफी भी मांगी. अमाल ने लिखा कि ऐसी परिस्थितियां इंसान को खुद को समझने और बेहतर बनने का मौका देती हैं.

उन्होंने दोनों फैन ग्रुप्स से अपील की कि वे एक-दूसरे पर आरोप लगाने या ऑनलाइन बहस करने से बचें. अमाल ने कहा कि दोस्ती, सम्मान और निजी स्पेस को समझना जरूरी है.

बता दें कि बिग बॉस 19 के शुरुआती हफ्तों में अमाल और तान्या की दोस्ती खूब चर्चा में रही थी. शो के दौरान दोनों टॉप 5 में पहुंचे. बिग बॉस 19 का खिताब अभिनेता गौरव खन्ना ने जीता, जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?