Ro no D15139/23

सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया शादियों में क्यों नहीं करते डांस

सैफ अली खान ने शादियों में डांस न करने की वजह साझा की. उन्होंने बचपन का किस्सा याद करते हुए बताया कि एक शादी में बुआ की फटकार से उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई. सैफ के अनुसार, कलाकारों को निजी सीमाओं का ध्यान रखना जरूरी है.

आजकल बड़े उद्योगपतियों और अमीर परिवारों की शादियों में फिल्मी सितारों का परफॉर्म करना आम बात हो गई है. कई अभिनेता अपनी हिट फिल्मों के गानों पर इन आयोजनों में डांस करते नजर आते हैं. हाल ही में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे उदयपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्म करते दिखे थे. हालांकि, अभिनेता सैफ अली खान खुद को इस तरह के परफॉर्मेंस से दूर रखते हैं.

शादियो में डांस करने में अनकंफर्टेबल हैं सैफ

एक बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने बताया कि वह शादियों में डांस करने को लेकर सहज महसूस नहीं करते. उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार वह मुंबई में एक शादी में डांस कर रहे थे. तभी उनकी बुआ, जो काफी सख्त और शाही सोच वाली महिला हैं, उनके पास आईं और कहा, “मुझे यह मत कहना कि तुम इस शादी में डांस कर रहे हो.” इस बात ने उन्हें बहुत असहज और शर्मिंदा कर दिया.

कई बार कलाकारों को सम्मान नहीं मिल पाता: सैफ

सैफ का कहना है कि अक्सर समस्या तब होती है जब यह साफ नहीं होता कि अभिनेता मेहमान है या कलाकार. कई बार मंच और माहौल ऐसा होता है, जहां कलाकारों को वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वे आदी होते हैं. उनके अनुसार, अगर स्टेज सही हो और कलाकारों को खास जगह दी जाए, तो माहौल बेहतर लगता है.

विदेश की शादियों में ज्यादा कंफर्टेबल: सैफ

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश में ऐसे आयोजनों में उन्हें ज्यादा सहज महसूस होता है. सैफ ने याद किया कि उन्होंने पुर्तगाल में एक शादी में परफॉर्म किया था, जहां सुंदर जगह, बड़ा स्टेज और सीमित मेहमान थे. इसके उलट, भारत में कई शादियों में बहुत भीड़ और नजदीकी माहौल उन्हें असहज कर देता है.

अभिनेता हर जगह दिखने लगते हैं, तो उनका आकर्षण कम हो जाता है: सैफ

सैफ अली खान का मानना है कि आजकल कलाकारों की ज्यादा मौजूदगी ने उनके प्रति लोगों की उत्सुकता कम कर दी है. उनका कहना है कि जब अभिनेता हर जगह दिखने लगते हैं, तो उनका आकर्षण कम हो जाता है. उन्होंने निजी जिंदगी को संभालकर रखने वाले कलाकारों की तारीफ भी की.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव किरदार निभाएंगे और दोनों कलाकार एक दशक बाद साथ स्क्रीन साझा करेंगे. फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.

  • Related Posts

    ₹50 की पहली कमाई, 10 की उम्र में NSD में समोसे… नसीरुद्दीन-राज बब्बर के बीच बीता Shah Rukh Khan का बचपन, जानें कैसे चढ़ा एक्टिंग का जुनून?

    Shah Rukh Khan Birthday Special: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सपना लाखों लोग देखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं…

    Read more

    बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

    *पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से*   रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा