Ro no D15139/23

पुराने कपड़ों और जूते-चप्पल से की गई ये छोटी गलती कर सकती है कंगाली, करें ये वास्तु उपाय, घर में आएगी समृद्धि

घर में रखे जूते-चप्पल और कपड़े वास्तु को प्रभावित करते हैं. यदि सही वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो ये शुभ प्रभाव डालते हैं, लेकिन इन्हें रखने में की गई कुछ गलतियों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होने लगती है. आइए जानते हैं कपड़ों और जूते-चप्पलों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु उपाय.

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में रखी वस्तुओं से लेकर शरीर पर पहने जाने वाले कपड़े और जूते-चप्पल तक हमारी ऊर्जा को प्रभावित करते हैं. आमतौर पर हम घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं, लेकिन जब बात घर में रखे सामान, कपड़ों और जूते-चप्पलों की आती है, तो कई बार हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि वास्तु शास्त्र में ऐसा करना उचित नहीं माना गया है. इन वस्तुओं से जुड़ी गलतियां वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती हैं.

कपड़ों के लिए वास्तु उपाय

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़ों को कभी भी बिखेरकर इधर-उधर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इसलिए कपड़ों को अच्छी तरह व्यवस्थित कर साफ-सुथरी जगह और अलमारी में रखना चाहिए.
  • फटे और पुराने कपड़ों को घर में नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता आती है. यदि कपड़े फट गए हों, दाग लग गए हों या बहुत पुराने हो चुके हों, तो ऐसे कपड़ों का दान भी नहीं करना चाहिए.

जूते-चप्पलों के लिए वास्तु उपाय

  • वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जूते-चप्पलों को कभी भी उल्टा करके या इधर-उधर बिखेरकर नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है.
  • जूते-चप्पलों को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. उत्तर और पूर्व दिशा में जूते-चप्पल रखना अशुभ माना गया है, क्योंकि उत्तर और पूर्व दिशा को माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है. ऐसे में इन दिशाओं में जूते-चप्पल रखने से घर की समृद्धि में बाधा आती है.
  • जूते-चप्पलों को कभी भी रसोईघर में, बेडरूम के पास या बेडरूम के अंदर नहीं रखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है.
  • यदि चप्पल टूट गए हों या फट गए हों, तो उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए. खराब और टूटे हुए जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं.

 

  • Related Posts

    दिलचस्प साफगोइ गोविन्दा की मेरे लेट आने पर भी सहयोगी कलाकार कमाते थे वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कई साल पहले एक बार किसी बातचीत के दौरान पत्रकार के प्रश्न पर गोविंदा ने जवाब दिया था ‘हम फिल्मों में पैसा कमाने के लिये आते हैं, जनसेवा के लिये…

    Read more

    महानवमी पर कैसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा? जानें विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

    Shardiya Navratri 2026 Day 9: शारदीय नवरात्र के नौवें दिन यानी 19 अक्टूबर, सोमवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. इस दिन महानवमी का पर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?