Ro no D15139/23

दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : मंत्री लखनलाल देवांगन अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित, सुशासन दिवस समापन कार्यक्रम सम्पन्न

आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.   अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। विवेकानंद उद्यान के समीप अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि   लखनलाल देवांगन ने कहा कि सुशासन दिवस 19 से 25 दिसम्बर तक राज्य सरकार द्वारा अटल जी की जयंती के अवसर पर मनाया गया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन शब्दों में संभव नहीं। वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उनके प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय का आभार है जिन्होंने पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण की पहल की। कोरबा का अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में से एक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा गांव-गांव में अटल चौक निर्माण की पहल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। भारत आज विश्व में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित शिविर में 618 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 162 का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर भी कार्रवाई जारी है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले के विकास, विशेषकर सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के उन्नयन पर तेज गति से कार्य हो रहा है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रेरणादायी है। सुशासन दिवस सप्ताह के दौरान नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।
नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि 19 से 25 दिसम्बर के बीच शिविर लगाकर जन्म से मृत्यु तक नागरिकों को उपलब्ध योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ दी गईं। नगर निगम का लक्ष्य हर नागरिक तक सुविधा पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि मंत्री जी के प्रयासों से लगभग साढ़े तीन करोड़ की बीटी सड़क स्वीकृत हुई है। कुल 618 आवेदनों में से 30 प्रतिशत समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हाल ही में निर्मित कोरबा अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में गिना गया है।
कार्यक्रम में सभापति   नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजधानी से राज्यस्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव सुना। इस दौरान अटल परिसर में लगे अटल जी के तस्वीरों का अवलोकन भी किया गया।

  • Related Posts

    छ.ग.पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने रुद्रेश्वर कॉरिडोर का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की सराहना*

      *रुद्रेश्वर कॉरिडोर को जल्द मिलेगी रफ्तार, धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरेगा धमतरी –  नीलू शर्मा* धमतरी, 01 जुलाई 2026/ धमतरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

    Read more

    नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि रायपुर, 01 जुलाई 2026/ जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026,…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन