Ro no D15139/23

खाद्य विश्लेषक जांच रिपोर्ट में सुपारी का नमूना अवमानक घोषित

कुल 15 लाख 50 हजार जुर्माने से दंडित
महासमुंद 9 जनवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा सरायपाली से प्राप्त सूचना के आधार पर  शंखनाद भोई खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के टीम के द्वारा 24 जनवरी 2025 को थाना-सिंघोडा परिसर में ट्रक कन्टेनर का जांच किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सुपारी का विधिक जांच कर मौके पर प्रकरण तैयार किया गया। खाद्य पदार्थ सुपारी के मालिक एवं ट्रक संचालक के द्वारा वैध खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नही किया गया। जांच के दौरान मौके से सुपारी के नमूना लेकर गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। खाद्य विश्लेषक के जांच रिपोर्ट अनुसार सुपारी का नमूना को अवमानक घोषित किया गया।
 शंखनाद भोई खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त कर माननीय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी महासमुंद के न्यायालय में विचारण हेतु प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विचारण के पश्चात् सुपारी संचालक श्री राजकमल सिंह, फर्म मेसर्स कमल इंटरप्राईजेस, कोलकाता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के धारा 31 (1) एवं 26(2)(पप) के उल्लंघन प्रमाणित पाये जाने के कारण धारा 51 एवं 63 के तहत कुल रूपये 15 लाख के जुर्माने से दण्डित किया गया है। खाद्य सुरक्षा एव मानक अधिनियम 2006 के धारा 31 (1) के उल्लंघन प्रमाणित पाये जाने पर कंटेनर खाद्य परिवाहक का मालिक श्री मुकेश साहनी को धारा 63 के तहत 50 हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित किया गया है।
गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ के विक्रय तथा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन के कारोबार करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत निरंतर कार्यवाही की जाएगी।
  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी