Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगीचा में मेगा हेल्थ कैंप का किया शुभारंभ

बगीचा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य जांच
आवश्यक लैब टेस्ट सहित निशुल्क दवाइयों का भी किया गया वितरण

 मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने आज बगीचा  में मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में राज्य के सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में बगीचा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच एवं इलाज कराया। शिविर में लोगों का आवश्यकतानुसार लैब टेस्ट किया गया। साथ ही निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि निशुल्क जांच और इलाज से क्षेत्र के लोगों को अपनी स्वास्थ्यगत समस्याओं का एक ही जगह पर समाधान मिल रहा है। जिससे दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में जाना नहीं पड़ा। नए अस्पताल के शुभारम्भ से बगीचा सहित आसपास के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही सभी प्रकार की बीमारियों का जांच और इलाज मिल सकेगा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र एवं शिविर में शामिल होने आए लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों से बीमारी एवं स्वास्थ्यगत समस्याओं का निसंकोच डॉक्टर से जांच एवं इलाज करने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने बगीचा में 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आज लोकार्पण किया। साथ ही अस्पताल में लोगों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न  विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों का गंभीरता पूर्वक स्वास्थ्य जांच एवं इलाज किया। इनमें जनरल मेडिसिन, न्यूरो विभाग, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजिस्ट एवं प्लास्टिक सर्जन चिकित्सकों ने शिविर में सेवाएं दी। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी किए गए और गंभीर मरीजों को सर्वसुविधा युक्त उच्च अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। ताकि मरीजों अच्छी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकें।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी