Ro no D15139/23

मगरलोड में युवाओं के भविष्य को मिली नई दिशा, कलेक्टर ने लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिला संबल, कलेक्टर मिश्रा ने युवाओं से किया संवाद

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड प्रवास के दौरान क्षेत्र के युवाओं के लिए स्थापित प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययनरत युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर  मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या, समय प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं का चयन कर सुनियोजित ढंग से तैयारी करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने पुस्तकों के नियमित अध्ययन के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे युवाओं ने कलेक्टर को बताया कि मगरलोड में लाइब्रेरी की स्थापना से न केवल नगर के विद्यार्थियों को बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने वाले युवाओं को भी अध्ययन के लिए एक शांत, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण मिला है। युवाओं ने बताया कि पर्याप्त पुस्तकें, अध्ययन कक्ष तथा नियमित समय-सारणी के कारण उनकी तैयारी पहले से अधिक सुदृढ़ हुई है। इस पहल के लिए उन्होंने कलेक्टर श्री मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत मगरलोड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अशोक चौहान ने जानकारी दी कि लाइब्रेरी के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु नगर पंचायत के पार्षदगण सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर जिले के सभी विकासखंडों में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइब्रेरियों की स्थापना की जा रही है। यह पहल जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें प्रशासनिक, तकनीकी एवं अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान कर रही है। इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह सहित अन्य अधिकारी साथ थे ।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग