Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के दिशा-निर्देशों में प्रभावी क्रियान्वयन
जिले में अभी तक 68,108 किसानों से 3,228.44 हेक्टेयर रकबा का समर्पण

जिले में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से किया जा रहा है। जिले की 74 उपार्जन समितियों में कुल 1,29,333 किसानों के 1,27,493.88 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन किया गया है।
15 नवम्बर 2025 से आज दिनांक तक 1,05,662 किसानों से 51,16,556.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 1212.63 करोड़ रुपये है। वहीं अब तक 95,430 किसानों को 1118.90 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।
कल दिनांक 16 जनवरी 2026 के लिए 4,113 किसानों को 14,560.55 क्विंटल धान की खरीदी हेतु टोकन जारी किए गए हैं, जिससे किसानों को समयबद्ध एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
अब तक कुल उपार्जित धान में से 19,27,201.10 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि शेष 31,89,355.30 क्विंटल धान के उठाव की कार्यवाही प्रगति पर है। जिले में अभी तक 68,108 किसानों से 3,228.44 हेक्टेयर रकबा का समर्पण भी कराया गया है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के दिशा-निर्देशों में धान उपार्जन, उठाव एवं भुगतान की प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समितियों में पर्याप्त संसाधन, टोकन व्यवस्था, त्वरित भुगतान तथा धान के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध धान के परिवहन, संग्रहण और भंडारण पर जिला एवं विकासखंड स्तर पर गठित दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले में मंडी अधिनियम 1972 के तहत 162 प्रकरण दर्ज किए गए है, जिसकी मात्रा 9181 क्विंटल है। साथ ही 3 माल वाहक वाहन भी जप्त किए गए है। इसके साथ ही छतीसगढ़ उपार्जन आदेश के उल्लंघन पर जिले की 9 राइस मिलो पर कार्यवाही करते हुए 9 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसमें 40655 क्विंटल धान और 10752 क्विंटल चावल जप्त किए गए है।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग