Ro no D15139/23

अमृत सरोवर एवं तालाब निर्माण कार्य की अनियमितता में तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक की सेवा समाप्त

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत निर्माण कार्यो में लापरवाही के संबंध में दोषी पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक  अजीत वसंत द्वारा लुण्ड्रा के तकनीकी सहायक दिवाकर प्रधान की सेवा समाप्त कर दी गई है, इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहायक को भी पद से पृथक कर दिया गया। जनपद पंचायत लुण्ड्रा ग्राम पंचायत किरकिमा में प्राप्त शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा मे पदस्थ तकनीकी सहायक दिवाकर प्रधान एवं ग्राम रोजगार सहायक संतोष यादव के द्वारा जानबूझकर की गई अनियमितता के लिए। जिसमें बनिया टोंगरी अमृत सरोवर एवं बरडांड तालाब गहरीकरण में मूल्यांकन के अनुसार कार्य स्थल पर कार्य नही होना पाया गया। अमृत सरोवर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में स्थल चयन में अनियमितता बरती गई तथा 03 वर्ष के भीतर एक तालाब को 02 बार स्वीकृत कराया गया। उक्त कार्य दिवाकर प्रधान द्वारा मनरेगा के प्रावधानों को दर किनार कर गुणवत्ताहीन तरीके से करा दिये गए। जांच दल द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर तकनीकी सहायक पर राशि 3.51लाख तथा रोजगार सहायक के ऊपर राशि 9.31 लाख में राशि अधिरोपित की गई। इस हेतु दोनों को अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर आरोपित राशि जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था,किन्तु  कोई राशि जमा नहीं की गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा को निर्देशित किया गया है। शिकायत के संबंध में कलेक्टर  वसंत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय योजनाओं के निर्माण कार्यों में अनियमितता को अनदेखा न किया जाए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सजग है। जिसमें विगत छः माह के दौरान लुण्ड्रा के एक और तकनीकी सहायक अजीत कुमार सिंह, अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत ससकालो के रोजगार सहायक अशीष कुमार,ग्राम पंचायत रनपुरकला की रोजगार सहायक  पनमेश्वरी राजवाड़े, जनपद पंचायत उदयपुर ग्राम पंचायत भकुरमा की  जोहानी एक्का एवं झिरमिटी के रोजगार सहायक विनय बजरंगी को भी पद से पृथक किया गया है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी