Ro no D15139/23

धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित

 

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों से किया संवाद
धान खरीदी व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी, समयबद्ध भुगतान पर दिया जोर

अब तक 1.14 लाख से अधिक किसानों से 54.81 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

अब तक 1.05 लाख से अधिक किसानों को 1208 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ

धमतरी, 20 जनवरी 2026/धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। किसानों को बेहतर सुविधा और समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा लगातार मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के 6 धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धमतरी तहसील के लोहरसी, पोटियाडीह, आमदी तथा भखारा तहसील के धरसीवा, डोमा एवं दाही धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे किसानों के बीच पहुंचे और उनसे संवाद कर धान खरीदी की जमीनी स्थिति, समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण—टोकन कटने की स्थिति, धान विक्रय, रकबा समर्पण, फसल सत्यापन, धान उठाव एवं भुगतान प्रक्रिया—का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छोटे, सीमांत एवं वास्तविक किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रतीक्षा न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर पेयजल, छाया, तौल व्यवस्था, बैठने की सुविधा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी परीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

धान उपार्जन की प्रगति

जिले में 15 नवम्बर 2025 से अब तक
• 1,14,470 किसानों से 54,81,688.80 क्विंटल धान की खरीदी
• कुल 1299.78 करोड़ रुपये की खरीदी
• 1,05,376 किसानों को 1208.63 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है

शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसानों में संतोष एवं विश्वास बढ़ा है।

पारदर्शिता और सख्ती के निर्देश

कलेक्टर श्री मिश्रा ने रकबा समर्पण एवं फसल सत्यापन की भी समीक्षा की। उन्होंने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं फर्जी बिक्री पर सख्त नियंत्रण के निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि पहली बार धान विक्रय हेतु टोकन कटवाने वाले किसानों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन किया जाए। सत्यापन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धान उठाव की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि खरीदी केन्द्रों में भीड़ कम हो और किसानों को समय पर भुगतान मिल सके।

आगामी व्यवस्था
• 21 जनवरी 2026 के लिए 2462 किसानों को 10,261.42 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी
• अब तक 21,97,099.60 क्विंटल धान का उठाव
• उपार्जन केन्द्रों में 32,84,589.20 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष
• 88,782 किसानों का 4767.32 हेक्टेयर रकबा समर्पण पूर्ण

कलेक्टर के इस सक्रिय, संवेदनशील एवं किसान-केन्द्रित निरीक्षण से किसानों में सकारात्मक संदेश गया है। किसानों ने व्यवस्थाओं में सुधार एवं प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी  बसंत कोर्राम, जिला विपणन अधिकारी  सुनील सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत