Ro no D15139/23

सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित

विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा
विभाग आपसी समन्वय के साथ आमजनों के हित में कार्य करना सुनिश्चित करें, जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र भ्रमण में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराएं- सांसद श्री चिंतामणि
सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, निर्माण कार्य में तेजी लाने, क्षतिग्रस्त मार्गों के तत्काल मरम्मत करवाने दिए निर्देश
आश्रम छात्रावासों में बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, समुचित व्यवस्था सुदृढ करें- सांसद श्री चिंतामणि
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए  दिए  आवश्यक निर्देश
आरईओ को नियमित फील्ड विजिट कर किसानों से मिलकर कीटों से बचाव एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने दिए निर्देश
श्रवणबाधित पहाड़ी कोरवा नईहारो को सांसद ने प्रदान किया श्रवण यंत्र


अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2026/  
सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को दिशा यानी जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सदस्य श्री विजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव,  नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित जनपद के जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सांसद श्री चिंतामणि ने विभिन्न एजेंडे पर विभागवार जानकारी लेकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र भ्रमण में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराएं, ताकि अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा की। इस दौरान स्वीकृत आवासों पर अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवास की जानकारी ली गई। उन्होंने स्वीकृत आवास में हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने पर होने वाली समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने कहा। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए  पहाड़ी कोरवा बसाहटों, दूरस्थ पहुंचविहीन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने प्रारंभ कार्यों को जल्द पूरा करने तथा स्वीकृत कार्यों को शुरु करने कहा। पीएम जनमन अंतर्गत स्वीकृत सड़कों की समीक्षा करते हुए विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री चिंतामणि ने उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया कि फसल की जांच के लिए आरईओ लगातार फील्ड विजिट करें, किसानों से मिलकर योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएं।  उपसंचालक कृषि ने इस दौरान कृषि सिंचाई योजना, फसल प्रदर्शन सहित अन्य योजनाओं में प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा विभाग से एकल शिक्षकीय विद्यालयों की स्थिति की जानकारी ली, जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कोई भी स्कूल एकल शिक्षकीय नहीं है। सांसद ने निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई में समस्या ना हो, विद्यालयों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने आश्रम- छात्रावासों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए तथा कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना रहे। आवासीय विद्यालयों के शिक्षक एवं प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षक बच्चों की जरूरतों एवं आवश्यकताओं को गम्भीरता से लें। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग को समुचित व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने कहा गया।बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य केंद्रों के प्रबंधन में कसावट के निर्देश दिए गए।  उन्होंने कहा कि सभी  केंद्रों में चिकित्सकीय उपकरण, दवाइयों, चिकित्सकों एवं स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था हो। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने राशन दुकानों की जांच कर वितरण की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सांसद ने धरातल पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों की स्थिति तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई।उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा कहा कि सभी पात्रों को  रेडी-टू-ईट पोषण आहार प्रदान करें। इस दौरान अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान जिले में संचालित सड़क निर्माण, मरम्मत एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सड़कों की स्थिति, निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता तथा रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं क्षतिग्रस्त मार्गों का मरम्मत कार्य करवाने कहा। उन्होंने अम्बिकापुर नगरीय क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों खरसिया नाका मार्ग, बनारस रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड में मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जो  सड़क  मेंटेनेंस अवधि में है, उनका तत्काल मरम्मत करवाएं।

इसी तरह उन्होंने पंचायत विभाग के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी महिलाओं के आय और उनके बीमा पंजीयन की भी जानकारी ली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों के संचालन, शौचालयों के निर्माण पर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में वीबीजी राम जी के तहत पंजीकृत कुल हितग्राहियों और कुल जॉब कार्ड धारी श्रमिकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड प्राप्त श्रमिकों का श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीयन भी सुनिश्चित करें जिससे श्रमिकों के लिए निर्धारित योजनाओं का लाभ उन्हें मिले।इस दौरान नगर निगम अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद श्री चिंतामणि ने अतिक्रमण हटाने पर विशेष फोकस के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सांसद श्री चिंतामणि ने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, सभी लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाएं।  इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, पशुपालन,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, खाद्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।

’सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए आवश्यक निर्देश-’
बैठक में सांसद श्री चिंतामणि ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले के  दुर्घटना जन्य क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट, ग्रे-स्पॉट एवं स्क्रेच मार्क जोन को चिन्हित करते हुए गति सीमा निर्धारण बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पी.एम. राहत, राहवीर योजना का समस्त विकासखण्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों में वाहन चेकिंग उड़नदस्ता सक्रिय स्थिति में रहें और इन मार्गों पर बिना हेलमेट मोटर सायकल चलाने वाले तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट पर कार्यवाही करना एवं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए तीन सवारी वाहन चालकों के विरूद्ध व्यापक कार्यवाही करने कहा। चार पहियां वाहनों खासतौर पर टैक्टर, हाईवा, ट्रकों एवं भारी वाहनों पर रिफलेक्टर की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान अनावश्यक नागरिकों को परेशानी ना हो।
उन्होंने कहा कि सड़कों एवं फुटपाथ में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगरीय प्रशासन के समन्वय से किया जाए। अवैध पार्किंग एवं अस्त-व्यस्त पार्किंग के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए।  सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़कों पर लाईट एवं सोलर लाईट की व्यवस्था नगर एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाए। यात्री बस एवं स्कूल बस जो अति पुराने हो गये है, उनका फिटनेस एवं रजिस्ट्रेशन जॉच किया जाए।

’श्रवणबाधित पहाड़ी कोरवा नईहारो को मिला श्रवण यंत्र-’

बैठक के पश्चात सांसद श्री चिंतामणि ने विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत खाला के कोरवापारा निवासी पहाड़ी कोरवा श्रीमती नईहारो को श्रवण यंत्र प्रदान किया। यह श्रवण यंत्र समाज कल्याण विभाज की कृत्रिम अंगध् सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत प्रदान किया गया। श्रीमती नईहारो और उनके परिजनों ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के लिए सांसद श्री चिंतामणि के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रवण यंत्र मिलने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग