Ro no D15139/23

सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसान को मिला सुविधा और भरोसा ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदीः- किसान बृजलाल राठिया

कोरबा विकासखण्ड के केराकछार ग्राम के प्रगतिशील किसान श्री बृजलाल राठिया के लिए इस वर्ष की धान खरीदी एक सकारात्मक और सहज अनुभव रही। शासन द्वारा लागू की गई त्वरित, पारदर्शी व ऑनलाइन टोकन आधारित धान खरीदी व्यवस्था ने उन्हें समय पर, बिना परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर प्रदान किया।
आज श्री राठिया ने कोरकोमा उपार्जन समिति में 100 क्विंटल धान  का विक्रय किया। यह इस खरीदी सत्र में उनका दूसरा चरण का विक्रय है। इससे पूर्व वे 80 क्विंटल धान समिति में विक्रय कर चुके हैं। इस प्रकार इस खरीदी सत्र में अब तक वे कुल 180 क्विंटल धान शासन को विक्रय कर चुके हैं। उनके पास कुल 12 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे परिश्रमपूर्वक धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने 205 क्विंटल धान का सफल विक्रय किया था।

श्री बृजलाल राठिया बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन मिलने से पहले जहां अनिश्चितता बनी रहती थी, वहीं अब तय तारीख पर धान खरीदी होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि मेहनत की सही कीमत मिलने का भरोसा भी मिला है। समिति में धान की तौल, पंजीयन और खरीदी की पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं किसान अनुकूल रही।
यह व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी प्रणाली अब किसान-हित में अधिक सुगम, पारदर्शी और विश्वासपूर्ण बन रही है, जिससे किसान अपने श्रम का उचित मूल्य प्राप्त कर पा रहे हैं और भविष्य के प्रति आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    – विधानसभा अध्यक्ष ने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के रेवाडीह में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की*   *- विधानसभा अध्यक्ष…

    Read more

    आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर

    *सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’*   रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY)   कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा