Ro no D15139/23

धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

 

अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले  में धौरपुर-डूमरडीह मार्ग के अत्यंत संवेदनशील घाटी क्षेत्र में 150 मीटर लंबाई की सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस नवनिर्मित सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को एक बड़ी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि धौरपुर-डूमरडीह मार्ग का यह घाटी क्षेत्र आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्व में यहाँ पहाड़ी से वर्षा जल का लगातार बहाव होने एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण डामरीकृत (ठज्) सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। सड़क के उखड़ने और गड्ढे होने से जहाँ एक ओर आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं दूसरी ओर विभाग को भी इसके बार-बार रखरखाव (मेंटेनेंस) में काफी कठिनाई आ रही थी।
नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए और इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा इस 150 मीटर लंबे हिस्से में डामरीकरण की जगह सीमेंट कंक्रीट (ब्ब्) सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अब इस सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इस नवनिर्मित सीसी सड़क के बन जाने से घाटी के इस संवेदनशील हिस्से में सड़क की मजबूती और टिकाऊपन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब बारिश के पानी से सड़क के खराब होने की आशंका समाप्त हो गई है, जिससे बारहमासी सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की सुविधा के लिए टिकाऊ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का विकास करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को अब आवागमन की एक बेहतर और निर्बाध सुविधा प्राप्त हो रही है।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से पहाड़ी कोरवा महिला शांति को मिल रहा आर्थिक संबल

    बच्चों के पालन-पोषण और जरूरतों को पूरा करने में मिली सहायता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार जनजाति गौरव दिवस विशेष द्य सशक्त नारी समृद्ध छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप