Ro no D15139/23

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए अधिकारी करें फिल्ड विजिट : कलेक्टर

मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा
– बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत बच्चों के परीक्षा की तैयारी अच्छे से होनी चाहिए
– धान खरीदी के शेष दिनों में टोकन एवं समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश
– कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
राजनांदगांव 28 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत बच्चों के परीक्षा की तैयारी अच्छे से होनी चाहिए। अच्छे परिणाम के लिए बच्चों को सतत मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषय पर ध्यान देते हुए पढ़ाई कराएं। उन्होंने नीट ऑनलाईन कोचिंग से अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के शेष दिनों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए टोकन एवं अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। धान की एण्ट्री, भौतिक सत्यापन तथा निरीक्षण का कार्य लगातार करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों से कहा कि समय पर टेंडर करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए फिल्ड विजिट करें तथा किए जा रहे कार्यों की मानिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि किसानों को मत्स्य पालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर दें और उन्हें मत्स्य पालन हेतु शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शासन की महती योजना है। इसके लिए अधिक से अधिक जनमानस को जागरूक करें एवं लाभान्वित करें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं सड़क दुर्घटना से सावधानी के लिए जनसामान्य को जागरूक करने कहा। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर   प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    बस्तर के कांदानार में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, गांव में बना उचित मूल्य दुकान भवन

    *ग्रामीणों को राशन के लिए 10 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने से मिली राहत*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का…

    Read more

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम / उप निर्वाचन दिसंबर 2026 निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर,29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज दिनांक 29.09.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग