Ro no D15139/23

स्वच्छता हर एक की पहली और प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए“

स्वच्छता पखवाड़ा“ कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कुबेरपूर स्कूल के छात्र छात्राओं ने
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार का विशेष आयोजन

अंबिकापुर 28 जनवरी 2026/  भारत सरकार,सूचना एव प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम कुबेरपूर के प्राथमिक शाला में “स्वच्छता पखवाड़ा“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक  सर्वजीत पाठक, संकुल प्रभारी श्री तेज भान कुजूर, शाला की प्रधान पाठिका  उमा सिन्हा, उप सरपंच श्री पिंटू पांडेय शिक्षिका गीता मिश्रा,शिक्षिका  पम्मी सिंह,  नरेश चंद्र कुशवाहा, SMC सदस्य श्री रामदीन जी, सरपंच अनीता कुजूर, तथा बहुतायत संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सशुरुआत स्वच्छता अपनाने की शपथ से की गई। जिसमे कार्यालय प्रभारी हिमांशु सोनी द्वारा उपस्थित समस्त बच्चो को भारत को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प्त दिलाया गया।

प्रभारी हिमांशु सोनी द्वारा बच्चो को बताया की स्व्वच्छता हर एक की पहली और प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिये। सभी को ये समझना चाहिये कि खाने और पानी की तरह ही स्व्च्छता भी बेहद आवश्यक है। बल्कि, हमें स्वच्छता को खाने और पानी से ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिये। हम केवल तभी स्वस्थ रह सकते है । बचपन सभी के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है जिसके दौरान स्च्छता की आदत में कुशल हो सकते है ।

प्रधान पाठिका उमा सिन्हा ने भी बताया कि साफ-सफाई एक अच्छी आदत है जो स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिए इसकी शुरुआत घरों, स्क्रूलों, कालेजों, समुदायों, कार्यालयों, संस्थानों से हो जिससे कि देश में व्यापक स्तर पर स्वच्छ भारत क्रांति हो। हमें खूद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है। हम सभी को स्वच्छता का अपनाये तथा जरुरत को समझना चाहिये और इसे अपने दैनिक जीवन में लागू करना चाहिये।

शाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने बड़़े ही सुंदर चित्रों के माध्यम से स्वच्छता अपनाने के लिए सन्देश दिया।

कार्यक्रम में समस्त छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर की साफ़ सफाई भी की गई और वृक्षा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान रैली का भी आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न नारों जैसे “हमने ये ठाना है- स्वच्छता को अपनाना है“ स्वच्छ भारत-अपना भारत “ कं माध्यम सें पूरा ग्राम गूज उठा।

इस अवसर पर रागिनी कलाकार समूह द्वारा स्वच्छता विषय पर आधारित गीत, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया, जहाँ छात्रों ने स्वच्छता से जुड़े संदेशों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल प्रचार किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता को अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

  • Related Posts

    बस्तर के कांदानार में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, गांव में बना उचित मूल्य दुकान भवन

    *ग्रामीणों को राशन के लिए 10 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने से मिली राहत*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का…

    Read more

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम / उप निर्वाचन दिसंबर 2026 निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर,29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज दिनांक 29.09.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग