Ro no D15139/23

फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 10 से 25 फरवरी तक होगा सामूहिक दवा सेवन

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सरगुजा में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु फाइलेरिया मुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सरगुजा  अजीत वसंत के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को एवं जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों में दिनांक 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी दवाओं का सामूहिक सेवन कराया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वय के साथ व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं स्वयंसेवकों के माध्यम से लक्षित जनसंख्या को निःशुल्क फाइलेरिया रोधी दवाएं (एल्बेंडाजोल, डी.ई.सी. एवं आईवरमेक्टिन) खिलाई जाएंगी। 02 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी पात्र नागरिकों को दवा सेवन कराया जाएगा। यह दवाएं पूर्णतः सुरक्षित एवं फाइलेरिया रोग की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे दवा का सेवन अवश्य करें एवं अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। फाइलेरिया रोग क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों के माध्यम से फैलता है, जो गंदे एवं स्थिर जल में पनपते हैं। इस रोग के प्रमुख लक्षणों में हाथ-पैरों में सूजन, अंगों का असामान्य मोटापा, पुरुषों में अंडकोष की सूजन तथा महिलाओं में स्तनों में सूजन शामिल हैं। परजीवी संक्रमण के 5 से 6 वर्षों बाद इसके लक्षण प्रकट होते हैं। अतः सामूहिक दवा सेवन के साथ-साथ जल जमाव रोकने एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है। अभियान के तहत दवा सेवन कार्यक्रम निम्नानुसार संचालित किया जाएगा- 10 से 12 फरवरी 2026 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 13 से 22 फरवरी 2026 तक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा गृह भेंट के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर दवा सेवन कराया जाएगा। 23 से 25 फरवरी 2026 तक मॉप-अप राउंड में छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाई जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में 1998 ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम, 3996 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर एवं 369 स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें जिला सलाहकार मलेरिया श्री सुरजीत कुमार कुशवाहा (मो. 9238360399) को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रीमती आभा श्रीवास्तव (मो. 9993730048) एवं श्रीमती सुल्ताना नुसरत (मो. 8253081689) को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। ब्लॉक स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। अभियान की तैयारी के अंतर्गत जिला सरगुजा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण (District TOT)  का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, डब्ल्यू.एच.ओ. जोनल को-ऑर्डिनेटर डॉ. स्नेहा एवं पी.सी.आई. से  धीरज सिंह की उपस्थिति में जिले के सातों विकासखण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी, मितानिन को-ऑर्डिनेटर एवं मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला सरगुजा में चिन्हित 66 लिम्फेडिमा (हाथीपांव) मरीजों को शत-प्रतिशत एम.एम.डी.पी. किट प्रदाय कर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त हाइड्रोसील से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप