Ro no D15139/23

रिटायरमेंट के बाद पहले लाइव शो में दिखे अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर संग स्टेज पर बिखेरा जादू

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने के बाद मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है उनका पहला लाइव स्टेज परफॉर्मेंस, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पिछले महीने फिल्मों में गाने से रिटायरमेंट का ऐलान कर उन्होंने सबको चौंका दिया था. हालांकि अब अरिजीत ने कोलकाता में अपना पहला लाइव शो किया. इस खास मौके पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ मंच शेयर किया.

लाइव शो में नर्वस दिखे अरिजीत

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए इस कॉन्सर्ट का माहौल बहुत भावुक और जोश से भरा हुआ था. जैसे ही अरिजीत स्टेज पर आए, पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा. फैंस अपने पसंदीदा सिंगर को सामने देखकर बहुत खुश नजर आए. उन्होंने दर्शकों से बात करते हुए कहा कि वह काफी नर्वस हैं और उन्हें यहां बुलाने के लिए सभी का धन्यवाद. इस लाइव शो में अरिजीत सिंह और अनुष्का शंकर की जोड़ी सबसे खास रही. दोनों कलाकारों ने साथ मिलकर अपने संगीत से सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

बंगाली गीत ने लगाए चार चांद

इस बीच अरिजीत ने मशहूर बंगाली गीत ‘माया भोरा राती’ भी गाया, जिसे लक्ष्मी शंकर ने अपनी आवाज में गाया था. अरिजीत की आवाज और अनुष्का के सितार की धुन ने इस गीत को और भी खास बना दिया. तालवादक बिक्रम घोष ने भी अपनी ताल से इसमें जान डाल दी. स्टेज पर बातचीत के समय अरिजीत ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया कि वह हाल ही में अनुष्का शंकर से उनके घर मिलने गए थे, जहां दोनों ने साथ बैठकर एक नई कंपोजिशन पर काम किया. इस बात को सुनकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया.

लाइव शो से वीडियो हुआ वायरल

इसके अलावा दोनों कलाकारों ने मिलकर ‘ट्रेस ऑफ यू’ का एक पार्ट भी गाया, जिसे सुनकर फैंस झूम उठे. शो के एक अन्य वीडियो में अरिजीत गिटार बजाते हुए सरगम करते दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, अरिजीत ने 27 जनवरी को फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया था. लेकिन अरिजीत ने साफ कर दिया था कि वह संगीत से दूर नहीं जा रहे हैं. वह आगे भी लाइव कॉन्सर्ट, स्टेज शो और इंडिपेंडेंट म्यूजिक करते रहेंगे.

  • Related Posts

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    फिल्म नहीं चलेगी’ से 1500 स्क्रीन तक, ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’

    किसी फिल्म की किस्मत अगर बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन की संख्या से तय होती है, तो ‘हनुमान अंश’ की कहानी शायद कुछ और होती. 1.9 करोड़ रुपये के बजट में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे