Ro no D15139/23

मां ही नहीं बेस्ट फ्रेंड भी हैं अमृता सिंह, सारा अली खान की पोस्ट में छलका प्यार

Amrita Singh Birthday: बॉलीवुड की सीनियर और दमदार अदाकारा अमृता सिंह आज यानी 9 फरवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन सबसे खास और इमोशनल विश उन्हें अपनी बेटी सारा अली खान से मिली है. सारा ने अपनी ‘मॉमी जान’ के लिए ऐसा प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया.

सारा ने शेयर की मां के साथ अनदेखी तस्वीरें

ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां अमृता सिंह के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में मां-बेटी का गहरा और प्यारा बॉन्ड साफ नजर आता है. कहीं दोनों एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिताती दिख रही हैं, तो कहीं वेकेशन के दौरान मस्ती करती नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं.

‘पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार आपसे’

इन तस्वीरों के साथ सारा ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा. उन्होंने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि दुनिया में वह सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां से करती हैं. सारा ने अमृता सिंह को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत और सपोर्ट सिस्टम बताया. यह पोस्ट पढ़कर साफ झलकता है कि अमृता सिर्फ सारा की मां नहीं, बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं.

मां ही नहीं, बेस्ट फ्रेंड भी हैं अमृता

सारा ने अपनी पोस्ट में अमृता सिंह को अपनी बेस्ट ट्रैवल बडी तक बताया. फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अमृता सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई लोग मां-बेटी की इस बॉन्डिंग को ‘गोल्स’ बता रहे हैं.

अमृता सिंह का फिल्मी और निजी सफर

अमृता सिंह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई. उन्होंने बेताब, मर्द, खुदगर्ज, तूफान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने करियर के पीक पर सैफ अली खान से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान. हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन अमृता ने दोबारा शादी नहीं की और अपने बच्चों की परवरिश में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया. आज भी अमृता सिंह अपने बच्चों के साथ एक सशक्त और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.

  • Related Posts

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ