Ro no D15139/23

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का गांधी स्टेडियम में हुआ भव्य शुभारंभ

अंबिकापुर 10 फरवरी 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना के विकास के उद्देश्य से गांधी स्टेडियम, अम्बिकापुर में आज जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के सभी विकासखंडों से आए खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर  मंजूषा भगत उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति  हरमिंदर सिंह टिन्नी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद  आलोक दुबे,  शैलेश कुमार सिंह,  रविकांत उरांव,  अनिल मेजर सिंह,  भारत सिंह सिसौदिया, कलेक्टर  अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में खेल  प्रतिभागी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि महापौर  मंजूषा भगत ने कहा कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखता है। महापौर ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक में जिले के सभी विकासखंडोंकृसीतापुर, बतौली, लखनपुर, उदयपुर, लूण्ड्रा, मैनपाट और अम्बिकापुरकृसे आए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएँ तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 12 विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें एथलेटिक्स सहित अन्य प्रमुख खेल शामिल हैं।

  • Related Posts

    संभागीय स्तरीय रोजगार मेला 30 सितंबर को, लाइवलीहुड कॉलेज में’

    969 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को…

    Read more

    सेवा पखवाड़ा के तहत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान, युवाओं ने दिया जनजागरूकता का संदेश’

    जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं माय भारत  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सेवा पखवाड़ा दृ सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग