Ro no D15139/23

संभागीय स्तरीय रोजगार मेला 30 सितंबर को, लाइवलीहुड कॉलेज में’

969 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 सितंबर को संभागीय स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा कुल 969 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में होटल मैनेजमेंट, लाइफ मित्र, मैनेजर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, नर्सिंग, असिस्टेंट केयरटेकर, बेबी सिटर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सेल्स मैनेजर, ट्रेनी फील्ड ऑफिसर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, बैंक असिस्टेंट, वेल्डर, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, शिक्षक एवं ट्रेनी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं अन्य निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों के नियमानुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार मेला 30 सितंबर को प्रातः 11 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज, दौड़काचौरा, जशपुरनगर में आयोजित होगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    युवाओं को नागरिक विज्ञान से जोड़ने और प्रकृति संरक्षण में सहभागिता पर दिया गया जोर जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन,…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग