Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा के तहत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान, युवाओं ने दिया जनजागरूकता का संदेश’

जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं माय भारत  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सेवा पखवाड़ा दृ सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता, श्रमदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन अभियानों का आयोजन जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से किया गया, जिसमें माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अभियान के अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंजारा में बाजार परिसर, अटल चौक एवं मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में श्री भरत सिंह, बीडीसी श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती हेमा गुप्ता, सरपंच श्रीमती सुभद्रा अंगीरा सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की  उपस्थिति रही।
इसी क्रम में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम साको-कोतेबिरा स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक स्थल की सफाई, कचरा संग्रहण एवं निपटान तथा जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार निषाद एवं धन सिंह साय सहित ग्रामीणों ने अभियान में सहभागिता की।
मनोरा विकासखंड के ग्राम केसरा में माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों हेमराज सिंह एवं माधुरी यादव के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा संग्रहण एवं निपटान तथा जागरूकता सभा आयोजित की गई।
ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने अभियान में सक्रिय सहयोग किया।
वहीं जशपुर नगर विकासखंड के ग्राम दमेरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी माय भारत स्वयंसेवकों एवं युवाओं द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया।
जिले के सभी विकासखंडों में युवाओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुड़ाढाड़ में 28 सितंबर 2026, सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं युवाओं को स्वच्छता के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान युवाओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। ग्रामीणों से भी इन अभियानों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
माय भारत जशपुर द्वारा आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। “स्वच्छ गांवदृस्वस्थ गांव, नशामुक्त समाज” के संदेश के साथ युवाओं ने सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    युवाओं को नागरिक विज्ञान से जोड़ने और प्रकृति संरक्षण में सहभागिता पर दिया गया जोर जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन,…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग