Ro no D15139/23

सोनम कपूर को बेटा होगा या बेटी? फैंस ने बेबी बंप देखकर की भविष्यवाणी

Sonam Kapoor 2nd Baby: वेलकम बेबी की खुशखबरी के बीच सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में हुए उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और उनके लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है. लाइम ग्रीन लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनके इस अंदाज में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिला. दूसरे बच्चे के आने की खुशी में सोनम और आनंद आहूजा काफी उत्साहित हैं और फैंस भी इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी डिलीवरी स्प्रिंग 2026 में होने की उम्मीद है.

नेटिजन्स लगा रहे हैं बच्चे के जेंडर का अंदाजा

सोनम के बेबी शॉवर की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए. किसी ने लिखा कि उन्हें लगता है सोनम को बेटी होगी, तो किसी ने बेबी बंप की शेप देखकर अंदाजा लगाया. लेकिन, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता. असल में बच्चे का जेंडर सिर्फ मेडिकल जांच से ही पता चलता है.

सोनम और आनंद की खूबसूरत जर्नी

सोनम और आनंद की शादी साल 2018 में हुई थी और 2022 में दोनों ने अपने बेटे वायु का स्वागत किया. नवंबर 2025 में सोनम ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी थी, जिसके बाद से ही फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

घर पर सादगी भरा बेबी शॉवर

बीते दिन मुंबई में उनके घर पर एक छोटा और खास गोद भराई फंक्शन रखा गया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. करीना कपूर खान ब्लू-व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं, तो खुशी कपूर ने येलो-व्हाइट साड़ी में सबका ध्यान खींचा. इस मौके पर अनिल कपूर, महीप कपूर, अंशुला कपूर के साथ-साथ मसाबा गुप्ता, शबाना आजमी और भूमि पेडनेकर जैसी कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं.

  • Related Posts

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ