Ro no D15139/23

O’Romeo: मीरा राजपूत ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, कहा- शाहिद का बेहतरीन काम

O’Romeo Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो आज 13 फरफरी 2026 को रिलीज हो गई है. निर्देशक विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा में शाहिद के किरदार का नाम ‘उस्तरा’ है. हालांकि रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई. इसमें शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आई. फिल्म देखने के बाद मीरा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की. इसके अलावा उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए उन्हें कमाल की बारीकी समझने वाला जीनियस बताया.

मीरा राजपूत ने ‘ओ रोमियो’ का किया रिव्यू

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और विशाल भारद्वाज की साथ में एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में    का रिव्यू करते हुए लिखा, “आपने एक दुनिया और एक तूफान रचा है.विशाल भारद्वाज आपने एक जीनियस की तरह काम किया है और मैं हमेशा उन पलों को संजोकर रखूंगी जो हमने हंसी और आंसुओं के साथ जिए. आपकी शैली को पकड़ना ऐसा है जैसे खेल-खेल में किसी रोमांचक खेल को खेलना, और साथ ही एक नई दुनिया को जीना. तृप्ति आपके अंदर मासूमियत के साथ एक अलग ही ताकत दिखी. मुझे तो सच में अफ्शां से थोड़ी जलन होने लगी थी. तुम पूरी तरह उस किरदार में ढल गई थी. एक मजबूत और दमदार औरत, जिसने पूरी दुनिया को अपने कदमों में कर लिया. शाहिद मेरे रोमियो, अब तक का आपका सबसे बेहतरीन काम. एक भी बीट मिस नहीं हुई.”

मीरा राजपूत ने अपने रोमियो के लिए लिखा ये पोस्ट

मीरा राजपूत ने अपने शाहिद कपूर के साथ कुछ फोटोज शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब वह पूछे, “मैं हूं कि हूं नहीं?”, तो याद रखना -तुम हो. और तुम वही हो. वह जो कभी हार नहीं मानता, जिसकी प्रतिभा पर यकीन करना मुश्किल है, जिसकी आंखें हजारों शब्द कह जाती हैं और जिसका दिल हर टूटन को जोड़ देता है. क्योंकि तुम्हें थामे रखती है रोशनी. तुम किस्मत के लाडले हो. अब चमकने का समय है. शानदार कहना भी कम है. मुझे तुम पर बेहद गर्व है. ओ रोमियो अब सिनेमाघरों में!”

  • Related Posts

    Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

    Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन…

    Read more

    Bandar Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई बंदर, छठे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

    Bandar Collection: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई है. फिल्म में बॉबी देओल को उनके अब तक के सबसे दमदार और रफ…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर