Ro no D15139/23

वैलेंटाइन से पहले हार्दिक से मिलने पहुंची GF माहिका, क्रिकेटर को बताया लाइफ का मैन ऑफ द मैच

Hardik Pandya GF: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या मैदान के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. नामीबिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले हार्दिक को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. इसी बीच उनकी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर बातें तेज हो गई हैं. पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ देखा गया है और अब सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ रहे हैं.

“मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच”

वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले माहिका दिल्ली पहुंचीं और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हार्दिक हाथ में गुलाब का बुके लिए खुश नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ माहिका ने लिखा, “टाइम पर दिल्ली आ गई हूं… मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच.” इस पोस्ट को हार्दिक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया और लिखा, “वैलेंटाइन डे और मेरी बेबी का बर्थडे वीक शुरू हो गया है.” इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों साथ में वैलेंटाइन और बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं.

काफी समय से साथ दिख रहे हैं दोनों

हार्दिक और माहिका को कई बार साथ स्पॉट किया गया है. दोनों छुट्टियों पर भी साथ जाते दिखे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी साथ वाली तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आती रहती हैं. इन सबके बीच फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं.

नताशा से तलाक के बाद बदली पर्सनल लाइफ

बता दें, हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी. दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है. हालांकि, शादी के चार साल बाद 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया था. इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा था.

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग