Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत चटौद में ‘पी.एम. अजय’ योजना अंतर्गत ऋण प्रकरण तैयार करने हेतु शिविर 20 फरवरी को

 

धमतरी, 18 फरवरी 2026/कलेक्टर के निर्देशानुसार विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चटौद में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी.एम. अजय) के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष ऋण प्रकरण तैयार करने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ग्राम पंचायत भवन चटौद में आयोजित होगा।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक आवेदकों को स्वरोजगार हेतु न्यूनतम 1,00,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50,000 रुपये तक की अनुदान राशि का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शिविर में विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदकों के आवेदन पत्र तैयार किए जाएंगे तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। आवेदकों को शिविर में उपस्थित होते समय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की दो-दो छायाप्रतियां एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

आय प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही तैयार किए जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए संबंधित हल्का पटवारी को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे आवेदकों को आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और ऋण प्रकरण त्वरित रूप से पूर्ण किए जा सकें।

ग्राम पंचायत को शिविर आयोजन के एक दिन पूर्व मुनादी कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ उठा सकें।

जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र युवाओं एवं इच्छुक हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार की दिशा में ठोस कदम बढ़ाएं और शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों।

  • Related Posts

    नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन… – पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे

      रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार…

    Read more

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत