Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम भोथली की तस्वीर

– घर-घर नल कनेक्शन से जल संकट का हुआ स्थायी समाधान

स्वच्छ जल ने ग्रामीणों को दी स्वस्थ जीवन

राजनांदगांव 18 फरवरी 2026। जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेठानवागाँव के आश्रित ग्राम भोथली में कभी पेयजल की समस्या ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी चुनौती थी। गर्मियों के दिनों में भूजल स्तर नीचे गिर जाने से हैंडपंप से भी पानी प्राप्त नहीं हो पाता था। पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अस्वच्छ जल के कारण बीमारियों का खतरा भी हमेशा बना रहता था।
जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्राम भोथली की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया। गांव में सौर ऊर्जा संचालित पम्प की स्थापना कर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। अब ग्रामीणों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल जल संकट का स्थायी समाधान हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। जल जीवन मिशन योजना के तहत गुणवत्ता की निगरानी के लिए गांव की पाँच महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट से पानी की जाँच का प्रशिक्षण दिया गया है। वे समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। साथ ही सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पानी समिति का गठन किया गया है, जो जल आपूर्ति व्यवस्था के रखरखाव की जिम्मेदारी निभा रही है।
स्वच्छ पानी की उपलब्धता से ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ा है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर होने वाला खर्च कम हुआ है और लोगों की कार्यक्षमता बढ़ी है। घर में नल लगने से महिलाओं और बच्चों का समय बचा है, जिसका उपयोग अब वे खेती-किसानी और अन्य उपयोगी कार्यों में कर रहे हैं। ग्रे वॉटर मैनेजमेंट के तहत ग्रामीणों को सोख्ता गड्ढों के निर्माण की जानकारी देकर जल संरक्षण और स्वच्छता को भी बढ़ावा दिया गया है। ग्रामवासियों ने इस परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात