Ro no D15139/23

नगरी ब्लॉक के श्रमिकों को मिलेगा 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन

धमतरी, 24 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नगरी ब्लॉक के श्रमिकों को अब मात्र 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नगरी नगर मुख्यालय में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के संचालन हेतु स्थल चयन एवं आवश्यक अधोसंरचना की व्यवस्था करने के निर्देश श्रम विभाग को जारी कर दिए गए हैं।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित है। वर्तमान में यह योजना धमतरी के कचहरी चौक में संचालित हो रही है, जहां मंडल में पंजीकृत निर्माणी एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा द्वारा नगरी ब्लॉक के श्रमिकों को भी इस योजना का लाभ दिलाने हेतु कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया गया था। इसके बाद कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा श्रम विभाग को नगरी में श्रम अन्न केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा इसे शीघ्र प्रारंभ करने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है। श्रम पदाधिकारी श्री एन.के. साहू ने बताया कि नगरी ब्लॉक में शीघ्र ही नवीन श्रम अन्न केंद्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे दूरस्थ अंचल के श्रमिकों को भी 5 रुपये में गरम भोजन की सुविधा मिल सकेगी। प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिक इस योजना से लाभान्वित होंगे। साथ ही केंद्र में पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा अपंजीकृत श्रमिकों का तत्काल पंजीयन भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    अटल आवास में प्लास्टर गिरने की घटना पर नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

      जर्जर आवास से अन्यत्र शिफ्ट होने की समझाइश, नवीन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराने की पहल धमतरी, 29 सितंबर 2026। विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 स्थित अटल आवास भवन…

    Read more

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

      एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग