Ro no D15139/23

रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी अवैध उत्खनन रोकने हेतु टीम सक्रिय, मोबाइल नम्बर पर की जा सकती है शिकायत

कोरबा 24 फरवरी 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिला कोरबा में स्वीकृत सभी 20 रेत खदानों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण कर लिया गया है। प्रत्येक रेत खदान के मुख्य मार्ग तथा खदान क्षेत्र के समीप उत्खनन-पट्टा विवरण की पट्टिकाएँ स्थापित की गई हैं, जिससे आम नागरिकों को खदान की स्वीकृति, संचालन और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सके। खदान क्षेत्र के दोनों ओर प्रारंभिक सीमा और अंतिम सीमा बिंदुओं पर स्पष्ट बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे खदान की परिसीमा स्पष्ट रूप से चिह्नित रहे और अनधिकृत गतिविधियों को रोका जा सके। इसके साथ ही खदान क्षेत्र में दिशा-सूचक पट्टिकाएँ भी स्थापित कर दी गई हैं, जिससे स्थल पर निरीक्षण और आवागमन सुगम हो सके।
उप संचालक खनिज विभाग श्री प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। आम नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत रेत खदानों से संबंधित अवैध गतिविधियों के बारे में नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों में प्रेम राजपूत- 8770924807, संजू लहरे- 8839538188, छतसिंह खैरवार-9753266726, श्रावकुमार श्रीवास- 7447063227 पर सम्पर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन या परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सुशासन की स्थापना में सहयोग प्रदान करते हुए किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से उपलब्ध कराएँ।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का शुभारंभ

      बच्चों का परिचय, गोद भराई और अन्नप्राशन उत्सव से गूंजे केंद्र ​रायपुर,29 सितंबर 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नारायणपुर जिले…

    Read more

    आयुष्मान योजना से जमुना बाई को मिला घुटने के दर्द से राहत का सहारा

      बालोद जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, दो दिन बाद वॉकर के सहारे चलने लगीं रायपुर, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग