Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने प्रगति लाने के दिए निर्देश

रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों एवं विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिन बैंकों और संबंधित विभागों की प्रगति अपेक्षित नहीं पाई गई, उन्हें शीघ्र प्रगति लाने तथा योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, सब्सिडी की स्थिति तथा स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले के सभी सीएसपीडीसीएल अधिकारियों को क्षेत्रवार प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी बैंकों के लक्ष्य की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को ऋण देने में विलंब न करें।

कलेक्टर ने आम नागरिकों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, शिविरों का आयोजन करने तथा ग्राम और वार्ड स्तर पर प्रभावी प्रचार-प्रसार करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि तकनीकी स्वीकृति, ऋण स्वीकृति एवं सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी बैंक एवं संबंधित विभाग अपनी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे योजना की सतत निगरानी सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ प्रदान किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों से समन्वय स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!