Ro no D15139/23

पहले DSP में चयन अब UPSC में भी सफलता – धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव की दोहरी उपलब्धि

धमतरी, 6 मार्च 2026।धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम परसवानी के युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव ने देश की सबसे प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। घोषित परिणाम में उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि वे CGPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी चयन हुआ | उन्होंने बताया कि CGPSC में चयन होने पर दस्तावेजों के सत्यापन एवं अन्य प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई । पोस्टिंग होनी है । लेकिन अब श्री डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का एक और नया अध्याय लिख दिया है।

साधारण परिवार से आने वाले डायमंड सिंह ध्रुव की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा धमतरी जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

साधारण परिवार, असाधारण उपलब्धि

डायमंड सिंह ध्रुव मूलतः मगरलोड क्षेत्र के ग्राम परसवानी के निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय बलराम सिंह ध्रुव मगरलोड जनपद पंचायत में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिनका निधन हो गया है । उनकी माँ एक शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इसी संस्कार ने डायमंड को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बचपन से ही प्रशासनिक सेवा का सपना

डायमंड सिंह ध्रुव बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से प्राप्त की और बाद में रेडियंट पब्लिक स्कूल माना से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। छात्र जीवन के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे।

25 वर्ष की उम्र में DSP पर चयन अब UPSC में भी सफलता

महज 25 वर्ष की उम्र में डायमंड सिंह ध्रुव ने पहली ही कोशिश में CGPSC परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल की और डीएसपी कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त कर पुलिस सेवा में चयनित हुए। इसके बाद उन्होंने अपने लक्ष्य को और आगे बढ़ाते हुए UPSC की तैयारी जारी रखी और अब 623वीं रैंक प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

डायमंड सिंह ध्रुव की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित किया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

कलेक्टर ने दी बधाई

धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने डायमंड सिंह ध्रुव को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डायमंड की उपलब्धि से जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी सेवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
डायमंड सिंह ध्रुव की यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि छोटे गांवों से निकलकर भी युवा देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकते हैं और अपने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल