Ro no D15139/23

यूपीएससी सलेक्टेड रौनक के निवास पहुंचे जिले के तीनों आईएएस

*कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं, किया सम्मान*
*रौनक ने प्रोजेक्ट अनुभव में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इंटरव्यू तैयारी की थी*

रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) देश की प्रतिष्ठित चयन परीक्षा यूपीएससी का आज परिणाम घोषित किए गए। यह हमारे जिले के लिए गर्व के क्षण थे। इस परिणाम मंे हमारे राजधानी के श्री रौनक अग्रवाल का नाम भी है, जिन्हें 772 रैंक प्राप्त हुआ है। श्री रौनक ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट अनुभव के तहत इंटरव्यू की तैयारी की थी। इस मॉक इंटरव्यू के पैनल में स्वयं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमान बिश्वरंजन थे। रिजल्ट की घोषणा होने पर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ स्वयं रौनक के लोधीपारा में स्थित निवास पहुंचे, मिठाई खिलाकर उन्हें और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी एवं शॉल पहनाकर विवेकानंद रचित ज्ञानयोग पुस्तक देकर सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे पूरे जिले के लिए खुशी का क्षण है कि हमारे युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित हो रहें हैं। निश्चित ही सारे यूवाओं को प्रेरणा मिलेगी साथ ही भविष्य में बड़ी मात्रा में युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित होेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में श्री रौनक अग्रवाल ने जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट अनुभव के अंतर्गत अपना साक्षात्कार दिया था, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने अनुभव और सफलता की यात्रा साझा की थी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रौनक अग्रवाल को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत में कुल 7,92,401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 52,14,67,009 रूपए रही

    रायपुर, 09 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026ः प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार बतौली के घोघरा और लुण्ड्रा के झेराडीह में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न सांसद, विधायक, कमिश्नर एवं कलेक्टर हुए जन समस्या निवारण शिविर में शामिल ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर निराकरण, शासन की योजनाओं से की मिली जानकारी

      अम्बिकापुर 09 मई 2026/   राज्य शासन की मंशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ के अंतर्गत आज विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी