Ro no D15139/23

धुरंधर 2 का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने बढ़ाया क्रेज

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं और सोशल मीडिया पर इसका खूब क्रेज बना हुआ है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही लोग इसके लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. अब रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

आज यानी सोमवार देर शाम रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में एक्टर के दो अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं. पोस्टर में पहला अवतार जसकीरत सिंह रंगी का है, जबकि दूसरा अवतार हमजा अल मजारी का दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि कहानी में पाकिस्तान जाने से पहले और वहां पहुंचने के बाद रणवीर सिंह का यह डबल लुक नजर आएगा. दोनों किरदारों में एक्टर का इंटेंस अंदाज साफ दिखाई दे रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

पोस्टर के साथ लिखा दमदार कैप्शन

रणवीर सिंह ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भगवान का प्रकोप आने वाला है.” उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. पोस्टर सामने आते ही फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फिल्म धुरंधर 2 इसी महीने के 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का इंतजार तब से हो रहा है जब इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था. पहले पार्ट के अंत में ही यह इशारा दे दिया गया था कि कहानी का दूसरा पार्ट भी आएगा. उसी समय से फैंस इसके अगले हिस्से का इंतजार कर रहे थे.

  • Related Posts

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    फिल्म नहीं चलेगी’ से 1500 स्क्रीन तक, ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’

    किसी फिल्म की किस्मत अगर बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन की संख्या से तय होती है, तो ‘हनुमान अंश’ की कहानी शायद कुछ और होती. 1.9 करोड़ रुपये के बजट में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे